छत्तीसगढ़
केशकाल पहुंचे मोहन मरकाम का कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत
कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बस स्टैंड पर मादर की धुन में भव्य स्वागत किया

AINS NEWS….संगठन के बाद सत्ता की कुर्सी मिलने के बाद पहली बार केशकाल पहुंचे मोहन मरकाम का कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत, मोहन मरकाम के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रविवार को वे पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र केशकाल पहुंचे, इस दौरान पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित मेमन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बस स्टैंड पर मादर की धुन में भव्य स्वागत किया, इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, बिहारीलाल शोरी, सेत कुमार कश्यप, पितांबर नाग, अनिल उसेंडी, संजय मरकाम, रोहित नाग समेत महिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे





