राजधानी रायपुर के गोयल बंधुओं के खिलाफ शिकायत पर धारा 420,409,469,471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 420, 409, 469, 471 और 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है

AINS NEWS….राजधानी रायपुर में एक कारोबारी ने करोड़ों रुपए की हेराफेरी की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, करोड़ों की कंपनी के इस मालिक ने अपने ही घर वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 420, 409, 469, 471 और 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के टैगोर नगर निवासी अभय गोयल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उमंग गोयल, लक्ष्मी गोयल, अनुज गोयल और रुचिका गोयल ने पारिवारिक कंपनी में गड़बड़ी की, उक्त चारों कंपनी में शेयर होल्डर थे, शिकायत में कहा गया कि जनवरी से जुलाई के बीच उमंग गोयल ने शिकायतकर्ता की मां के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के नाम पर एक करोड़ 31 लाख 39 हजार 529 निकाल लिए और शेयर होल्डर से अभय और उसकी पत्नी को हटा दिया, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है





