अवैध गांजा तस्कर रिमांड पर जेल भेजे गए, पुलिस को देखकर भाग रहे थे तस्कर
अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, पीछे से दौड़कर पुलिस ने उनको पकड़ा

केसकाल.. के.शशिधरण

ains news केशकाल…… जिला पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर रात्रि चेकिंग में अज्ञात वाहन से जगदलपुर की तरफ से आ रहे अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, पीछे से दौड़कर पुलिस ने उनको पकड़ा , बारीकी से तलाशी लेने पर वाहन के डिक्की में छुपा के रखे गांजा के साथ दो युवक अजय कोष्टा पिता रमेश कोष्टा उम्र 25 वर्ष निवासी सिवनी एमपी व इरफान अली पिता इस्ताफ अली उम्र 42 वर्ष निवासी सिवनी एमपी के उपर एनडीपीएस की धारा 20/ ख/ के तहत स्कूटी को जप्त करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू, उप निरीक्षक अनिल चंद, सहायक उपनिरीक्षक निहार रंजन मंडल, प्रधान आरक्षक लखीराम बघेल, महिला आरक्षक जयो चंद्रवंशी, मनोहर निषाद , दिनेश मरकाम, कमलेश शोरी , सुकृता नेताम की अहम भूमिका रही




