छत्तीसगढ़

विधायक मद से भवन हेतु 10 लाख की मदद, राजपूत क्षत्रिय समाज ने दिया विधायक संतराम को धन्यवाद

विधायक ने एक माह के अंदर स्वीकृत करने का आश्वासन दिया

के.शशिधरण…केसकाल
AINS NEWS…राजपूत क्षत्रिय समाज परिक्षेत्र केशकाल के समस्त सामाजिक बंधुओं की  उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र केशकाल के  विधायक श्रीमान संतराम नेताम से सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक भवन हेतु विधायक मद राशि स्वीकृत करने की निवेदन किया, जिसे विधायक ने एक माह के अंदर स्वीकृत करने का आश्वासन दिया । ज्ञात हो कि इसके पहले क्षेत्र के विधायक के द्वारा ग्राम खलारी में राजपूत क्षत्रिय समाज के लिए 10 लख रुपए की स्वीकृति सामाजिक भवन के लिए हो चुकी है। समस्त परिक्षेत्र के सामाजिक बंधु इसके लिए सादर अभिवादन प्रेषित करने पहुंचे , इस मुलाकात कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश ठाकुर के सानिध्य में समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बेस एवं विकासखंड विश्रामपुरी के क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान तथा केशकाल के तेजसिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, खेमसिंह, श्रीमती आरती ठाकुर, भारती ठाकुर श्रीमती पूर्णिमा बैस तथा सभी सामाजिक प्रतिनिधि मंडल उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button