छत्तीसगढ़
विश्व आदिवासी दिवस पर रैली, मनेंद्रगढ़ में देवगुड़ी पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
मनेंद्रगढ़ में समाज के लोगों के द्वारा विशाल रैली निकाली गई

AINS NEWS रामचरित द्विवेदी मनेन्द्रगढ़…विश्व आदिवासी दिवस पर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में समाज के लोगों के द्वारा विशाल रैली निकाली गई.आयोजन स्थल हाईस्कूल मैदान से शुरू होकर रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुये गुजरी । रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे. धोती कुर्ता पहने आदिवासी वेशभूषा में रैली में शामिल हुए विधायक गुलाब कमरो और कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहे.रैली के उपरांत परम्परागत आदिवासी वेशभूषा में मुख्य अतिथि और कलेक्टर कार्यक्रम स्थल पहुँचे. मिनी स्टेडियम मनेंद्रगढ़ में देवगुड़ी पूजा के साथ विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.




