छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री की छवि खराब करने के मामले में शिकायत दर्ज, आवश्यक कार्रवाई की मांग

सरकार और पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास एक आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया में किया गया

AINS NEWS रायपुर…छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव की छवि को खराब करने के साथ ही सरकार और पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास एक आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया में किया गया ।
व्हाट्सएप में जारी की गई आपतिजनक सामग्री के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, संयुक्त सचिव जागेश्वर राजपूत, युवक कांग्रेस दक्षिण विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्धिक सहित साथियों ने सिविल लाइन थाने जाकर नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज ध्रुव को शिकायत पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button