बड़ी घटना होते होते बची, शारदा चौक आरडीए व्यवसायिक कॉन्प्लेक्स के ब्लॉक सी का छज्जा गिरा
बिल्डिंग के देखरेख के लिए आरडीए द्वारा मेंटेनेंस तो लिया जाता है, लेकिन कार्य नहीं किया जाता

AINS NEWS….शारदा चौक स्थित आरडीए काम्प्लेक्स के सी ब्लॉक का छज्जा अचानक गिर गया, शुक्र है कि उस वक्त कोई छज्जे के नीचे नहीं था वरना उसकी जान पर आफत बन आती। काम्प्लेक्स के व्यवसायियों ने बताया कि आरडीए को कई बार मेंटेनेंस करवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है लेकिन जबसे आरडीए का ऑफिस राजेंद्र नगर चला गया है तब से मेंटेनेंस की ओर अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं देते , नतीजा ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। काम्प्लेक्स के व्यवसायियों ने बताया कि यह रायपुर का बहुत पुराना काम्प्लेक्स है जिसे मेंटेनेंस की जरूरत है, लेकिन रखरखाव और देखरेख के अभाव में यह कॉन्प्लेक्स बुरी अवस्था में आता जा रहा है,


काम्प्लेक्स के व्यवसायियों ने जानकारी दी कि वे आपस में राशि एकत्रित करके छोटे-मोटे काम करा लिया करते हैं जैसे साफ सफाई, सुलभ शौचालय का मेंटेनेंस, पार्किंग की समुचित व्यवस्था। लेकिन बिल्डिंग के देखरेख के लिए आरडीए द्वारा मेंटेनेंस तो लिया जाता है, लेकिन कार्य नहीं किया जाता। जिसके कारण यह बिल्डिंग खंडहर में तब्दील होती जा रही है। आज की यह घटना इस बात का ताजा उदाहरण है।




