छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 21 उम्मीदवारों का चयन किया, लिस्ट हुई जारी
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नाम पर समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है

AINS NEWS…भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई, यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नाम पर समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है, छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 21 विधानसभा में अपने प्रत्याशियों का नाम तय कर लिया है







