
AINS NEWS….छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म अतरंगी इन दिनों रायपुर के श्याम सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है, जानकारी के मुताबिक यह फिल्म बच्चों पर आधारित है, इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक पिता जो कि किसान हैं, वह सूदखोर के कर्ज से लदा हुआ है और कर्ज न चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या कर लेता है, उस कर्ज को चुकाता है उसका बच्चा, इसके लिए उस बच्चे को खेत में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है फसल उगानी पड़ती है उसके बाद उसे बाजार में बेचना भी पड़ता है, तमाम जद्दोजहद करते हुए यह बच्चा अपने बाप के ऊपर लदे कर्ज को छूटता है, इस कार्य में उसके साथ गांव के और भी बच्चे उसकी मदद करते हैं,

कुल मिलाकर फिल्म की कहानी देशव्यापी समस्या पर आधारित है जिसमें किसानों की वास्तविक स्थिति का चित्रण है, शनिवार को फिल्म अतरंगी देखने स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में सिनेमा घर पहुंचे, बच्चों ने फिल्म को खूब पसंद किया और खूब तारीफ भी की, बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक पवन गुप्ता है और फिल्म में जिस बच्चे के इर्द-गिर्द यह कहानी घूमती है वो बच्चा निर्देशक पवन गुप्ता का पुत्र है, दुख की बात यह है कि पवन गुप्ता के पुत्र एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं जिस के इलाज के लिए पवन गुप्ता उसे मुंबई ले जाने वाले हैं




