छत्तीसगढ़
ट्रेलर में लदे कोयला में लगी आग, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

कोरबा (AINS). सर्वमंगला-कुसमुंडा रोड पर शुक्रवार की देर शाम चल रहे ट्रेलर में लदे कोयला में आग लग गई। ड्राइवर ने बीच रास्ते ट्रेलर रोककर ट्राला उठाकर कोयला डंप कर दिया। घटना बरमपुर के पास हुई। शाम को कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर गंतव्य के लिए ट्रेलर रवाना हुआ था। सर्वमंगला चौक से पहले बरमपुर के पास पहुंचते ही ट्रेलर के चालक को ट्राला से धुआं उठता नजर आया। वह ट्रेलर रोककर पीछे ट्राला में देखने लगा। जहां कोयला में आग लगी नजर आई। ऐसे में चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रेलर को रोका।





