छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने राज्यपाल को लिखा पत्र

रायपुर 28 अगस्त 2023 (AINS): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा और पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर भेंट के लिए समय देने का अनुरोध किया है।

संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल से समय दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा और छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मुलाकत करने का समय मांगा है।

Related Articles

Back to top button