
AINS NEWS….मंगलवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में कार्यकर्ता सम्मेलन किया, यहां बोलते हुए अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त बताया, उन्होंने एक तरफ नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों आवासहीन परिवारों और शराब घोटाले जैसी कई बातें मंच से कहीं, अमित जोगी ने इस मौके पर अपने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में व्याप्त घोटालों को लेकर पुरस्कार प्रदान किया, यह पुरस्कार उन्होंने मुख्यमंत्री की फोटो पर रखवाया, अमित जोगी ने कहा कि वादाखिलाफी में इस सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जब इनकी सरकार नहीं बनी थी तो इन्होंने ढेर सारी घोषणाएं की थी, लेकिन 5 सालों में वो घोषणाऐ मात्र घोषणा ही रह गई





