छत्तीसगढ़
कांकेर कलेक्टर ने शिशु रोग अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने अलबेला पारा स्थित मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल का भी रात्रि में औचक निरीक्षण किया।

कांकेर (AINS)। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के अलबेला पारा स्थित मातृ एवं शिशु रोग विभाग तथा घुमन्तू पशुओं के कारण दुर्घटना जन्य स्थलों का गत रात्रि में औचक निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांकेर शहर से लेकर गोविंदपुर तक निरीक्षण कर दुर्घटना जन्य स्थलों का जायजा लिया तथा सड़कों पर बैठे हुए पशुओं को पकड़ कर उन्हें नरहरदेव स्कूल के सामने स्थित कृषि महाविद्यालय के पुराने भवन में रखने के निर्देश दिए,साथ ही घुमन्तू पशुओं के कारण दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार मुहिम चलाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया।





