छत्तीसगढ़

करंट प्रवाहित तार को छूने से 3 महीने पहले हुई थी युवक दयाराम शोरी की मृत्यु, अब तक नहीं मिली है पीएम रिपोर्ट

करंट प्रवाहित विद्युत तार पर हाथ लगाने का अधिकार केवल विद्युत विभाग के कर्मचारियों को है

AINS NEWS….कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खजराबंद के निवासी आदिवासी युवक दयाराम शोरी की मृत्यु करंट प्रवाहित तार को छूने से हुई थी, घटना 25 जून की बताई जा रही है, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी और पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक पीड़ित के परिजनों को युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अप्राप्त है, पूरे मामले में विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री युवराज सोनी ने कहा कि करंट प्रवाहित विद्युत तार पर हाथ लगाने का अधिकार केवल विद्युत विभाग के कर्मचारियों को है, उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा भी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई थी

 

Related Articles

Back to top button