छत्तीसगढ़

संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, पूजा – अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, नगर में जगह-जगह हुई कमरछठ पूजा

व्रती मांताओं द्वारा अनेक प्रकार की भाजियां, पसहर चावल, काशी के फूल, खमार के पत्ते, धान की लाई, दूध-दही-घी सहित पूजा की

AINS NEWS अंतागढ़… संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने निर्जला व्रत रखते हुए आज मंगलवार को हलषष्ठी माता का विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। शिव मंदिर नयापारा मरार पारा, आवास पारा सहित नगर और क्षेत्र में जगह-जगह सगरी खोद कर देर शाम तक महिलाएं पूजा करती रहीं। इस पूजा में लगने वाली सामग्रियों पसहर चावल, भैस का दूध, दही, घी सहित अन्य पूजन सामग्रियों की बाजार में भारी पूछ परख बनी रही। पूरे बाजार में एक दिन पूर्व से यह सामग्रियां बिकती दिखीं। व्रती मांताओं द्वारा अनेक प्रकार की भाजियां, पसहर चावल, काशी के फूल, खमार के पत्ते, धान की लाई, दूध-दही-घी सहित पूजा की। कई छोटी बड़ी पूजन सामग्री भगवान शिव को अर्पित कर संतान के दीर्घायु जीवन की कामना क़ी।पं.भूपेंद्र पांडे ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म में हलषष्ठी पर्व का विशेष महत्व है। महिलाएं हलषष्ठी पर्व को आदिकाल से मनाते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button