छत्तीसगढ़
अगर हिम्मत है तो अल्पसंख्यक को भी टिकट दें बीजेपी : मंत्री कवासी लखमा
भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची 15 सितंबर के बाद आ सकती है.

रायपुर AINS: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक टल गई है. अब G20 सम्मेलन के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है. बैठक टलने से भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने की संभावनाएं कम है. भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची 15 सितंबर के बाद आ सकती है.

वहीं बीजेपी की दूसरी सूची में हो रही देरी को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है और बीजेपी के अल्पसंख्यक सम्मेलन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक भी अल्पसंख्यक को ये टिकट दिया क्या ? अगर हिम्मत है तो अल्पसंख्यक को टिकट भी दें.




