छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर ग्रामीण में बीजेपी के लिए अच्छी खबर, कई लोग शामिल हुए पार्टी में

रायपुर ग्रामीण और गोगांव इलाके के सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

रायपुर AINS: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले दल बदल का दौर जारी है। चुनाव के चंद महीनों पहले अपनी संभावना दूसरी पार्टी में तलाश रहे है। तो वहीं कई दिग्गज नेता पार्टी में नाराजगी के चलते दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में आज 10 सितंबर को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। रायपुर ग्रामीण और गोगांव इलाके के सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सतनामी समाज और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने BJP में प्रवेश किया। सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम गोगांव में हुआ।

Related Articles

Back to top button