छत्तीसगढ़
लॉक तोड़कर चुरा ले जाते थे वाहन, 22 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इसी कडी में बीते दिनों टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि लोडर ऑपरेटर का कार्य करने वाला भोले शंकर निवासी डबरा मोटरसाइकिल चोरी में सक्रिय है

रायगढ़ AINS: विगत दिनों रायगढ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार मोटर सायकिल चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं सायबर सेल को मोटर सायकल चोरी मे अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी कडी में बीते दिनों टीआई तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि लोडर ऑपरेटर का कार्य करने वाला भोले शंकर निवासी डबरा मोटरसाइकिल चोरी में सक्रिय है मुखबिर सूचना एसडीओपी धरमजयगढ़ को अवगत कराने पर एसडीओपी धरमजयगढ़/सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा सायबर सेल एवं तमनार पुलिस को तस्दीकी हेतु निर्देशित किया गया।





