रायपुर में गोवा CM प्रमोद सावंत, कांग्रेस सरकार पर किया हमला
झूठे वादे करके जो सरकार में आए थे, वे वादे पूरे नहीं कर पाए।

रायपुर AINS: रायपुर में गोवा CM प्रमोद सावंत ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वही ANI से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर एक बार परिवर्तन निश्चित तौर पर आएगा। झूठे वादे करके जो सरकार में आए थे, वे वादे पूरे नहीं कर पाए। मैं लोगों से आह्वान करूंगा कि डबल इंजन की सरकार यहां लाकर विकास के लिए काम करें।

#WATCH छत्तीसगढ़ में फिर एक बार परिवर्तन निश्चित तौर पर आएगा। झूठे वादे करके जो सरकार में आए थे, वे वादे पूरे नहीं कर पाए। मैं लोगों से आह्वान करूंगा कि डबल इंजन की सरकार यहां लाकर विकास के लिए काम करें: रायपुर में गोवा CM प्रमोद सावंत pic.twitter.com/GhQpWV4YLK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने रायपुर पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भाजपा एकात्म परिसर में मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री झूठे वादे करने में माहिर हैं. छत्तीसगढ़ में जितना धान उत्पादन होगा, केंद्र सरकार उसको लेने के लिए तैयार है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया. कांग्रेस को एक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना चाहिए. छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ, केवल बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाकर विज्ञापनों में पैसे खर्च किया गया.




