राजनीतिराष्ट्रीय

सांसद के बिगड़े बोल, विपक्ष के हंगामे के बाद राजनाथ सिंह ने मांगी माफी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक भाषा पर माफी मांगी है। दरअसल चंद्रयान-3 मिशन पर एक चर्चा के दौरान दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के विरुद्ध ऐसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया कि विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

कांग्रेस ने मांग की है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी रमेश बिधूड़ी को चेतावनी दी है और उन्हें सदन में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button