छत्तीसगढ़

सृजन कोचिंग संस्थान से शिक्षक भर्ती 2023 में चयनित 11 शिक्षको का सम्मान

9 वर्षो से संचालित संस्थान अब तक 68 विद्यार्थियों का शासकीय सेवा में चयन हो चुका है

AINS NEWS…. शिक्षक भर्ती में चयनित प्रतियोगी छात्र छात्राओ का आज सृजन कोचिंग संस्थान में सम्मान किया गया जिसमे लोकेश्वर साहू , गायत्री देवांगन , बरखा(मधु)यादव, दिनेश मरकाम का चयन (मिडिल स्कूल) शिक्षक के लिए हुआ है साथ ही खिलेश चंद्रकार , जागेश्वर साहू , संध्या वर्मा , रीतू सोनकर , धर्मेंद्र पटेल, निहारिका यादव, अमृतेश श्रीवास , का चयन सहायक शिक्षक (प्राइमरी स्कूल ) के लिए हुआ है ,

सभी चयनीतो ने सृजन कोचिंग संस्थान के प्रतियोगी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सृजन कोचिंग संस्थान आरंग शासकीय सेवा का प्रवेश द्वार है, संस्थान के समन्वयक राकेश लोधी ने बताया कि यह संस्थान 9 वर्षो से संचालित संस्थान अब तक 68 विद्यार्थियों का शासकीय सेवा में चयन हो चुका है ,इस संस्थान की सबसे खास बात यह है की यहां के छात्रों को फुल टाइम मेंबर के रूप में कोर्स कराया जाता है । इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक , तेजेश्वरी सिंह, छ्त्रधारी सोनकर,दीपक चंद्राकर, शंभू बंछोर , खीलेश चंद्राकर, मनोज सर, कल्याण डहरिया,आदित्य गुप्ता , शुभम शर्मा ,आदित्य मिश्रा में हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

Related Articles

Back to top button