छत्तीसगढ़

कोरबा में निर्वाचन शाखा के वेयरहाउस में मिली जवान की रक्त रंजित लाश, सिविल लाइन पुलिस पहुंची मौके पर

सुरक्षा के लिहाज से आरक्षक ललित सोनवानी को किया गया था तैनात

AINS NEWS KORBA…. बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक ललित सोनवानी निर्वाचन शाखा में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात था। पिछले दो माह से कलेक्टर कार्यालय के पीछे निर्वाचन कार्यालय के बाजू में ड्यूटी कर रहा था। बीते शाम करीब साढ़े सात बजे यहां गोली चलने की आवाज आई थी
पास में मौजूद लोगो ने कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ ललित सोनवाली की लाश पड़ी मिली। उसके सीने से गोली आरपार हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। आरक्षक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा अब तक नही हो पाया है। मगर गोलीकांड की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button