छत्तीसगढ़

बहिष्कार…6 अक्टूबर को कांकेर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे पिछड़ा वर्ग समाज के हजारों लोग

पहले स्थानीय लोगों को भर्ती दी जाती थी लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से तृतीय श्रेणी या चतुर्थ श्रेणी किसी में भी स्थानीय लोगों को भर्ती नहीं किया जा रहा है

AINS NEWS राजेश कुमार अंतागढ…. कांकेर जिले के पिछड़ा वर्ग समाज के हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के 6 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप दिया है। पिछड़ा वर्ग समाज ने इस बहिष्कार का कारण कई दिनों से की जा रही उनकी 11 सूत्रीय मांगों को शासन द्वारा नहीं मानना है। समाज के लोगों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग स्थानीय भर्ती में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना है, उन्होंने जानकारी दी कि पहले स्थानीय लोगों को भर्ती दी जाती थी लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से तृतीय श्रेणी या चतुर्थ श्रेणी किसी में भी स्थानीय लोगों को भर्ती नहीं किया जा रहा है, जबकि बाहर के लोगों को विज्ञापन प्रक्रिया के तहत नौकरियां दी जा रही हैं। पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है और उनकी मांग है कि जब तक हमें लिखित रूप से आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक इस तरह के बहिष्कार का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button