चुनाव आयोग द्वारा कुछ आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को तत्काल हटाने का आदेश जारी
चुनाव आयोग द्वारा अफसरों को आदेश तिथि को ही कार्य मुक्त होने को कहा गया

AINS NEWS…. चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आगामी आदेश तक नई पद स्थापना दी गई है, गृह विभाग से देर रात इन अफसरों के लिए नई जिम्मेदारी का आदेश जारी किया गया अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक सभी को अस्थायी रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है


जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अभिषेक मीणा, शलभ कुमार सिंह, उदय किरण और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव को आदेश तिथि को ही कार्य मुक्त होने को कहा गया है, चुनाव आयोग ने बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी, राजनंदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिंह, कोरबा एसपी उदय किरण, बिलासपुर के एएसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया था, चुनाव आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने इन अफसरों की नई पद स्थापना का आदेश देर रात जारी कर दिया




