छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा चुनाव दिनांक 17 नवंबर को बदलने का किया आग्रह

कहा छठ पर्व निकट होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का नहीं बन पाएंगे हिस्सा

AINS NEWS 24X7 रायपुर…. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान दिनांक (17 नवंबर) बदलने का आग्रह किया उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

मैं @ECISVEEP से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।

Related Articles

Back to top button