छत्तीसगढ़

मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री के रतनपुर आगमन होते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गए थे

AINS NEWS 24X7…. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे। नवरात्रि पर्व में अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री ने मां महामाया देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के रतनपुर आगमन होते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गए थे। सीएम आज अपने सलाहकार प्रदीप शर्मा के साथ हेलीकाप्टर से रतनपुर आये। मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रतनपुर में उतरते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध कर लिया गया था।  इसके बाद उन्होंने मां महामाया के दर्शन किए। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। विधानसभा के तय किए गए प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री के साथ साथ दिखे।

 

Related Articles

Back to top button