छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक लगभग 70.87 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर 79.10 प्रतिशत मतदान और बीजापुर में सबसे कम 40.98 प्रतिशत मतदान

पूर्व मंत्री केदार कश्यप, मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम समेत कई दिग्गजों ने भी मतदान कर जीत का दावा किया

AINS NEWS 24X7…. भानुप्रतापपुर में सबसे ज्यादा 79.10 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम बीजापुर में 40.98 प्रतिशत मतदान हुआ।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष और चित्रकोट के प्रत्‍याशी दीपक बैज ने चित्रकोट के गढ़िया पोलिंग बूथ में मतदान किया। बैज के साथ उनकी अपनी मां और पत्‍नी भी मौजूद थीं। वोट डालने के बाद दीपक बैज उत्‍साहित नजर आए। उन्‍होंने कहा कि यह मतदान ऐतिहासिक होगा। यह मतदान बस्‍तर और छत्‍तीसगढ़ के विकास के लिए होगा। इसके अलावा पूर्व मंत्री केदार कश्यप, मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम समेत कई दिग्गजों ने भी मतदान कर जीत का दावा किया।

गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच नारायणपुर जिला के थाना ओरछा के तादुर के जंगल में एसटीएफ और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। सभी जवान सुरक्षित है। एरिया में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

अंतागढ़ – 70.72 प्रतिशत
बस्तर – 71.39 प्रतिशत
भानुप्रतापपुर – 79.10प्रतिशत
बीजापुर – 40.98 प्रतिशत
चित्रकोट – 70.36 प्रतिशत
दंतेवाड़ा – 62.55 प्रतिशत
डोंगरगांव – 76.80 प्रतिशत
डोंगरगढ़ – 77.40 प्रतिशत
जगदलपुर – 75.00प्रतिशत
कांकेर – 76.13 प्रतिशत
कवर्धा – 72.89 प्रतिशत
केशकाल – 74.49 प्रतिशत
खैरागढ़ – 76.31 प्रतिशत
खुज्जी – 72.01 प्रतिशत
कोंडागांव – 76.29 प्रतिशत
कोंटा – 50.12 प्रतिशत
मोहला-मानपुर – 76.00 प्रतिशत
नारायणपुर – 63.88 प्रतिशत
राजनांदगांव – 74.00 प्रतिशत
पंडरिया – 71.06 प्रतिशत

 

Related Articles

Back to top button