छत्तीसगढ़

कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दो घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री के जाने के बाद दोनों गुटों में लड़ाई हो गई, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं

AINS NEWS 24X7….अभी-अभी जानकारी मिली है कि उत्तर विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के ही दो गुट आपस में भिड़ गए और शक्ति प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री के जाने के बाद दोनों गुटों में लड़ाई हो गई, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान यह तीसरी घटना कही जा सकती है सबसे पहले नवागढ़ के कांग्रेसी उम्मीदवार गुरु रुद्र कुमार की गाड़ी पर पत्थर करने की घटना प्रकाश में आई थी, उसके बाद गुरुवार को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ धक्का मुक्की की घटना हो गई, अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के ही दो गुटों में लड़ाई का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों घटनाएं चुनाव के मद्देनजर घटित हुई है क्योंकि यह तीनों ही विधानसभा महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

 

Related Articles

Back to top button