खेलराष्ट्रीय

क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला आज, पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के बीच मुकाबला

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड की दो दिग्गज टीमें टकराने वाली हैं

AINS NEWS 24X7…… हर चार साल में एक दिन क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाता है. आज वही दिन फिर आ गया है. क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला है और क्रिकेट जगत के सबसे बड़े स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड की दो दिग्गज टीमें टकराने वाली हैं. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के बीच यह मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होना है.

इस बड़े मुकाबले के पहले और बीच में कई सारे इवेंट्स हैं. एयर शो और दुआ लीपा की परफॉर्मेंस के साथ ही और भी बहुत कुछ है. देश-विदेश की कई बड़ी शख्सियतें भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहने वाली हैं. फिर अहमदाबाद के जिस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है, उसकी दर्शक क्षमता भी सवा लाख से ज्यादा है. ऐसे में इस मुकाबले के माहौल को शब्दों में बयां कर पाना असंभव ही होगा. अब तक हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल्स में शायद यह सबसे भव्य आयोजन साबित हो. आयोजन की भव्यता तो क्रिकेट के इस महामुकाबले का उत्साह बड़ा ही रही है, लेकिन असल रोमांच तभी शुरू होगा जब मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button