छत्तीसगढ़

AINS NEWS 24X7….नक्सलियों ने हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया

रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 1 बजे 100 से ज्यादा नक्सली पहुंचे थे

AINS NEWS 24X7…. जिले के बैलाडीला मार्ग पर स्थित भांसी में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही आरसी नाहर कंपनी का यह कैम्प भांसी थाना से 1 किमी दूर बंगाली कैम्प में स्थित है, जहां रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 1 बजे 100 से ज्यादा नक्सली पहुंचे थे।

नक्सलियों ने मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाया और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। इसके बाद वहां खड़ी हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। नजदीक में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर है। घटना की सूचना मिलने पर भांसी थाने से फोर्स पहुंची।

 

Related Articles

Back to top button