छत्तीसगढ़

गौठान में लापरवाही सामने आने के बाद सचिव को नोटिस, मामला बिलाईगढ़ का

जनपद सीईओ हरिशंकर चौहान के निर्देश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की ओर से नोटिस जारी किया गया

AINS NEWS 24X7…. बिलाईगढ़ ईलाके में  खबर का असर देखने को मिला हैं। जहाँ बीते शनिवार को ग्राम पंचायत चिचोली के आश्रित ग्राम सलौनीखुर्द के गौठान में चारा – पानी के अभाव में गाय मरी पड़ी थी, जिसके शव को गौठान के अंदर बने डबरी नुमा तालाब में कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। इस खबर को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया और सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। जिम्मेदारों से सवाल किया गया था।

जिसके बाद मामलें में संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव हेमा साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला जनपद सीईओ हरिशंकर चौहान के निर्देश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की ओर से नोटिस जारी किया गया। उनसे दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं देने पर वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966में निहित प्रवधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई हैं।

वहीं दूसरी ओर जिला सीईओ हरिशंकर चौहान ने मीडिया को बताया कि उक्त मामलें में बिलाईगढ़ जनपद सीईओ द्वारा सचिव को नोटिस जारी किया गया हैं, सचिव के जवाब पश्चात प्रस्ताव बनाकर पंचायत सचिव को सस्पेंड करने के लिए जिला सचिव को भेजने बोला गया हैं।

बहरहाल ऐसे में अब देखना लाजमी होगा कि जवाब आने के बाद सचिव को सस्पेंड किया जाएगा या नोटिस जवाब मांगने के नाम को ही कार्यवाही बताकर सचिव को बचाने खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button