बिलासपुरमनोरंजन

रोमांस,एक्शन और इमोशन का तड़का दिखाई देगा छत्तीसगढ़ी फिल्म गुइयां में,  8 दिसम्बर से सिनेमाघरों में….

अमलेश नागेश और हेमा शुक्ला रोमांटिक जोड़ी दिखाई देगी

AINS NEWS 24X7 CHHALIWOOD… निर्माता मोहित साहू एन. माही प्रोडक्शन क बहुचर्चित-बहुप्रतीक्षित फिल्म गुइयां छत्तीसगढ़ के मशहुर निर्देशक मनीष मानिकपुरी द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ फिल्म, 8 दिसम्बर दिन शुक्रवार को प्रदेश भर के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। जिसके लीड रोल में छॉलीवुड के सुपर स्टार और मशहुर यू-ट्यूबर अमलेश नागेश हैं।

निर्माता मोहित साहू और कलाकारों ने फिल्म के बारे में बताया कि फिल्म की खासियत है कि इस फिल्म की कहानी स्वयं अमलेश नागेश द्वारा लिखी गई है और इस फिल्म में उनका एक्शन से भरपूर अभिनय दिखाई देगा। हीरो अमलेश नागेश के अपोजिट सधे अभिनय के साथ हेमा शुक्ला बतौर अभिनेत्री दिखाई देंगी।

गुइयां का संगीत पक्ष बहुत मजबूत है, जिसके गाने मिलेनियम क्लब में पहुंच चुके है। गानों को लेकर लाखों छत्तीसगढ़ी के संगीत प्रेमी वर्ग में अपने स्टाइल में रील्स बनाने का जबरदस्त क्रेज है। फिल्म को लेकर दर्शको में एक जबरदस्त कौतुहल का मौहाल बना हुआ है। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, क्योंकि इस फिल्म के बेहतर प्रमोशन के चलते गुइयां बहुप्रतीक्षित फिल्मों की श्रेणी में शामिल है।

फिल्म में कैमरे में कमाल दिखाया है रजत सिंह राजपूत ने गीतकार नवल दास मानिकपुरी एवं ओमी स्टाइलो हैं  कर्णप्रिय म्यूजिक दिया है नवल दास मानिक पुरी ने, फिल्म को एडिट किया है गौरांग द्वेदी ने। म्यूजिक अरेंजर कटक स्टूडियो के प्रफुल्ल बेहरा हैं । रिकॉर्डिंग का भार नीरज वर्मा ने सम्हाला है। फिल्म में मंजे हुए स्टार कास्ट हैं अजय सहाय, क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन किरी, नितेश कॉमेडियन आर. मास्टर, दिव्या नागदेव, संगीता निषाद और  नीरज उइके जिनकी जबरदस्त अभिनय शैली रूपहले पर्दे में दिखाई देगी 8 दिसम्बर दिन शुक्रवार को

 

Related Articles

Back to top button