राजधानी रायपुर में अवैध चौपाटीयों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, विधानसभा मार्ग, बकरा मार्केट, संतोषी नगर मार्ग और सुंदर नगर समेत अन्य मार्गों पर हो रही कार्रवाई
57 अवैध ठेले गुमटियों को हटाकर कडाई के साथ मुख्य मार्ग को अवैध कब्ज से मुक्त किया

AINS NEWS 24X7….. आज दूसरे दिन भी जिला कलेक्टर के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक अग्रवाल के निर्देश पर सघन अभियान चलाकर विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका निगम के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उड़न दस्ता और विभिन्न जोन की नगर निवेश विभाग की टीमों ने यातायात पुलिस, पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में राजधानी के जी रोड एनआईटी के समीप साइंस कॉलेज के पास जोन क्रमांक 5 और 7 के क्षेत्र में अभियान चलाते हुए लगभग 57 अवैध ठेले गुमटियों को हटाकर कडाई के साथ मुख्य मार्ग को अवैध कब्ज से मुक्त किया।


नगर निगम की इस कार्यवाई से छोटे दुकानदार परेशान नजर आए। नगर निगम की कार्यवाही में अवैध गुमटिया निशाने पर रही। जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई और आगे भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ में जब से सरकार बदली है तब से इन अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेजी से की जा रही है, इन दिनों राजधानी रायपुर में रात 11:00 के बाद दुकानदारी बंद करने को निर्णय को काफी सराहा भी जा रहा है और इस तरह अवैध कब्जों से मुख्य मार्गो को मुक्त करने की भी तारीफ हो रही है।




