छत्तीसगढ़मनोरंजन

चरित्र अभिनेत्री अंजलि चौहान और मनोज जोशी के अभिनय से सजा माटी पुत्र का दूसरा गीत आज हुआ है रिलीज, दर्शकों का मिल रहा प्यार

माटी पुत्र फिल्म 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है

AINS NEWS 24X7 CHHOLIWOOD…… छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र का दूसरा गीत ”माटी मांगे मेहनत संगी” आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया। यह गीत साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पूरी तरह से खेती किसानी को अपने में संजोय इस गीत में चरित्र अभिनेत्री अंजलि चौहान और चरित्र अभिनेता मनोज जोशी की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिल रही है।

ठेठ छत्तीसगढ़ी अंदाज का यह गीत फिल्म के शीर्षक को सार्थक करता नजर आ रहा है। गीत ”माटी मांगे मेहनत संगी” को स्वर दिया है सुनील सोनी और अलका चंद्राकर ने। गौरतलब है की माटी पुत्र फिल्म 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है, इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में शिवा और मुख्य अभिनेत्री के रूप में मुस्कान साहू है। साथ ही क्रांति दीक्षित का भी अहम रोल है। इस फिल्म के गीतों को कोरियोग्राफ किया है विलास राउत ने, विलास राउत द्वारा निर्देशित किया गया इस फिल्म का पहला गीत सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघर में होगी।

 

Related Articles

Back to top button