छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाएंगे मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपी गई घोषणा पत्र की प्रति

कैबिनेट की प्रथम बैठक में ही आवासहीनों के लिए 18 लाख आवास निर्माण पर कैबिनेट की मुहर लग चुकी है

AINS NEWS 24X7….. भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त सरकार के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र की एक प्रति राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपी और कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य इन सभी घोषणाओं को 5 सालों में पूरा करना है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी आश्वासन दिया कि वह घोषणा पत्र की सभी घोषणाओं को पूरा करने और आम जनमानस को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने सतत प्रयास रत रहेंगे। कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों ने घोषणा पत्र की एक कॉपी सौंपी। इस मौके पर मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें बहुमत दिया है हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हमने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें शत प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने जानकारी दी की कैबिनेट की प्रथम बैठक में ही आवासहीनों के लिए 18 लाख आवास निर्माण पर कैबिनेट की मुहर लग चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button