छत्तीसगढ़
केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल पर पद के दुरुपयोग का आरोप, अपनी पत्नी को नौकरी देने दूसरे शिक्षक को नौकरी से निकाल रहे
प्रिंसिपल ने मीडिया से बात करने से किया मना

AINS NEWS 24X7…. दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पद के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसमे केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक ने आरोप लगाए हैं की आवेदन देकर बिहार PSC की परीक्षा देने गए और वापस आने पर प्रिंसिपल ने नौकरी से ही निकाल दिया। दरअसल PRT शिक्षक के पद पर पदस्थ नवल किशोर बंजारे का आरोप है के चयन सूची ने नवल किशोर बंजारे का नाम दूसरे स्थान पर है वही प्रिंसिपल की पत्नी का नाम चौथे स्थान पर है और इसी वजह से प्रिंसिपल उन्हे नौकरी से निकाल कर अपनी पत्नी को नौकरी देने के लिए ये सारा खेल रच रहे हैं। जब इस पर प्रेस ने प्रिंसिपल से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।





