छत्तीसगढ़

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ महिला मंडल का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, दहेज, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर की चर्चा

इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया

AINS NEWS 24X7…. बिलासपुर में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के महिला मंडल का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज से संबंधित युवक युवतियों की शादी, दहेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई। महाराणा प्रताप सांस्कृतिक भवन बंधवा पारा सरकंडा में आयोजित हुए इस राज्य स्तरीय महिला मंडल के कार्यक्रम में राज्य के सभी 26 उप समिति के महिला मंडल के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वंदना राजपूत, शालिनी राजपूत, मंजू सिंह, वसुंधरा ठाकुर, मिनी राजपूत, मीरा भुवाल, शशि बघेल, ज्योति राजपूत, ममता राजपूत, श्रद्धा राजपूत, संतोषी राजपूत, नंदिनी राजपूत समेत समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुई। इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button