राजनीति

आखिर क्यों ढूंढ रही है रामपुर की पुलिस जयाप्रदा को, जाने क्या है पूरा मामला…

पुलिस के आगे 10 जनवरी को उन्हें लाकर कोर्ट में पेश करना चुनौती बना हुआ है

AINS NEWS 24X7….. अभिनेत्री जयाप्रदा के ठिकानों पर रामपुर पुलिस ने छापेमारी की पर वह वहां नहीं मिली, फिलहाल पुलिस के आगे 10 जनवरी को उन्हें लाकर कोर्ट में पेश करना चुनौती बना हुआ है। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा पर कानून का शिकंजा कस गया है। आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में गैर जमानती वारंट होने के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जयाप्रदा के स्थानीय से लेकर दिल्ली और मुंबई के ठिकानों पर छापे मारे, अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पुलिस के लिए उन्हें 10 जनवरी को कोर्ट में पेश करना चुनौती बना हुआ है। जयप्रदा रामपुर सीट से 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी।। उनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था इनमें स्वार में दर्ज मामले में उन पर आचार संहिता लागू होने के बावजूद 19 अप्रैल को नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन करने का आरोप है। दूसरा मामला केमरी थाने का है इसमें उन पर पिपलिया मिश्र गांव में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिए थे। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। इन मामलों में पिछली कई तरीकों से जयप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हो रही है। इस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे इसके साथ कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को एक टीम का गठन कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट से निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एक टीम को दिल्ली और मुंबई के लिए रवाना किया।
टीम ने दिल्ली और मुंबई में कई जगह जयप्रदा की तलाश की और छापे मारे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

 

Related Articles

Back to top button