छत्तीसगढ़

कोण्डागांव के नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पदभार ग्रहण किया

निवर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी

AINS NEWS 24X7 कोण्डागांव…… जिले के नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार 5 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी श्री कुणाल दुदावत इससे पूर्व बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। कोण्डागांव जिले के निवर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज केसरिया सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button