स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बच्चों के खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया
अतिथियों के द्वारा गोला फेंक के साथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ

AINS NEWS 24X7 केशकाल…… स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ- साथ अन्य साहित्यिक , सांस्कृतिक और खेलकूद जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देता रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला का शुभारंभ हुआ।

बच्चों ने परेड कर अतिथियों को दी सलामी-
इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जहां सर्वप्रथम सभी सम्माननीय अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ततपश्चात विद्यालय के चारो हाउस के विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया और सलामी दी गई। विद्यालयीन बच्चों के द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत करने के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी के सहयोग से विद्यालय को अपनी गरिमा के अनुकूल शिक्षा के स्तर को और आगेबढ़ाने की बात कही। साथ ही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता एवं भूपेश चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और विद्यालय के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
विधायक ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए लगातार मेहनत करने और समाज तथा देश का नाम रोशन करने के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों , पालकों ने उनके संबोधन के दौरान अनेकों बार तालियों से उनका स्वागत किया। अंत में सभी अतिथियों के द्वारा गोला फेंक के साथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनराज मालू, प्रदीप सिन्हा, अजय मिश्रा, नवदीप सोनी, राजकिशोर राठी, चौधरी जायसवाल, मनीष राठी, भूपेश सिन्हा, अशफाक कुरैशी, रफीक खत्री, एसडीएम शंकर लाल सिन्हा एवं समस्त पालकगण मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या श्रीवास्तव, रिया दत्ता, मनीष तिवारी ,अक्षिता पाठक ,मीनू कुमारी, योध प्रसाद दीवान, हिमांशी सोनवानी,मंजू यादव, भारती शांडिल्य, संतोषी रंगारी, हर्ष देवांगन, हिमांशु पटेल, नेमीचंद पोटाई, महाकालेश्वर देहरी, सोनम सांडिल्य, श्रेया राजपूत, पूजा यादव, निकहत बदेशा, ऐश्वर्या पाठक, सोपेंद्र , सैलजा समरथ, भाविका सिन्हा ,केदार दास मानिकपुरी, खिलावन पटेल, पुष्पांजलि समरथ आदि ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऐश्वर्या पाणिग्रही और अनामिका मांडवी ने किया।




