
AINS NEWS 24X7 CHHOLIWOOD…. छह दिन बाद यानी 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र रिलीज हो रही है, यह नव वर्ष की पहली फिल्म भी है, इस फिल्म को लेकर चर्चा का दौर तभी से शुरू हो गया था जब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, फिल्म का टीजर और ट्रेलर लोगों ने खूब पसंद किया, फिल्म के गीतों ने भी अच्छे विउ हासिल कर लिए हैं, माटी पुत्र 12 जनवरी से संपूर्ण छत्तीसगढ़ मैं रिलीज हो रही है, फिल्म के पोस्टर शहर में चस्पा भी हो रहे हैं


माटी पुत्र में शिवा साहू डेब्यू कर रहे हैं उनके साथ अभिनेत्री मुस्कान साहू ने कमाल का अभिनय किया है, फिल्म का गीत संगीत भी कर्ण प्रिय है, माटी पुत्र में पुष्पेंद्र सिंह, क्रांति दीक्षित, मनोज जोशी समेत जाने-माने कलाकारों ने अभिनय किया है, यह फिल्म अपने साथ जबरदस्त गीत संगीत, एक्शन, हास्य और पारिवारिक ड्रामा लिए हुए हैं
फिल्म के गीतों को नवीन देशमुख ने लिखा है और इसे संगीत से सजाया है पी एल अर्जुन ने, फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है, श्री साई गुरु फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति माटीपुत्र के वितरण का जिम्मा अमन पिक्चर्स के कंधों पर है, अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी दी कि इस फिल्म को 50 से भी अधिक सेंटरों में रिलीज करने की योजना है




