11वीं बटालियन के जवान ने किया सुसाईड, कमरे में एक महिला का भी शव मिला
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी

AINS NEWS 24X7…. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी है, बताया जा रहा है कि यहां 11वीं बटालियन के जवान का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, जानकारी के मुताबिक़ जिस कमरे में जवान ने सुसाईड किया उसी कमरे के बिस्तर में एक महिला का भी शव मिला है, जिसके बाद से हड़कंप है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक़ पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है,जहां 11 वीं बटालियन के जवान रामसागर सिदार उम्र 35 वर्ष का उसके आवास के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। वहीं उसी कमरे में बिस्तर पर एक महिला की लाश भी मिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है, दोनों लाशे चार दिन पुरानी बताई जा रही है।

परिजनों की माने तो जवान की शादी नहीं हुई थी, शादी के लिए परिवार वाले रिश्ता ढूंढ रहे थे, जानकारी के मुताबिक़ जवान 15 दिनों की छुट्टी के बाद बीते 2 जनवरी को ड्यूटी पर लौटा था, वहीं सूचना मिलने के बाद मामले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।




