छत्तीसगढ़

महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का दूसरा दिन, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे शामिल

रंगोली, थाली सजाओ, कैरम, निबंध, भाषण समेत ढेर सारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई

AINS NEWS 24X7….. महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर द्वारा लगातार प्रतिवर्ष किए जाने वाले वार्षिक स्नेह सम्मेलन में समाज के महिला पुरुषों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें रंगोली, थाली सजाओ, कैरम, निबंध, भाषण समेत ढेर सारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

13 और 14 जनवरी को आयोजित हुए इस वार्षिक स्नेह सम्मेलन को लेकर सामाजिक बंधुओ में उत्साह का माहौल है। सभी आगंतुक समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुकू लगाकर वार्षिक स्नेह सम्मेलन की परंपरा को बरकरार रखा। महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अध्यक्ष राजकुमार बारबुदे ने जानकारी दी कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन के दूसरे दिन यानी समापन समारोह में प्रदेश के स्कूल व उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अश्वनी नगर स्थित भवन में हुए इस वार्षिक स्नेह सम्मेलन में सामाजिक बंधुओं की संख्या को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई, साथ ही सभी आगंतुकों के स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी समाज के द्वारा ही की गई।

 

Related Articles

Back to top button