छत्तीसगढ़

IAS बिपीन मांझी निवार्चन कार्यालय से रिलीव, नीलेश क्षीरसागर को ज्वाइंट सीईओ के साथ ही एडिश्नल सीईओ बनाया गया, IAS पीएस ध्रुव को ज्वाइंट सीईओ

निर्वाचन आयोग ने IAS बिपीन मांझी को निवार्चन कार्यालय से रिलीव कर दिया

AINS NEWS 24X7….. निर्वाचन आयोग ने IAS बिपीन मांझी को निवार्चन कार्यालय से रिलीव कर दिया है। बिपीन मांझी को निर्वाचन कार्यालय से रिलीव करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया था, जिस पर आज ECI की सहमति मिल गयी है। दरअसल IAS बिपीन मांझी को राज्य सरकार ने पिछले दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में नारायणपुर कलेक्टर बनाया है। नियम के मुताबिक निर्वाचन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी को अन्यंत्र भेजने के लिए ECI से अनुमति जरूरी होती है। इसे लेकर 5 जनवरी को राज्य सरकार की तरफ से IAS बिपीन मांझी को रिलीव करने के लिए पत्र भेजा गया था। जिस पर ECI ने अपनी अनुमति दे दी है। वहीं एक नया ज्वाइंट सीईओ भी अप्वाइंट किया है। ECI की तरफ से भेजे गये पत्र में नीलेश क्षीरसागर को ज्वाइंट सीईओ के साथ ही एडिश्नल सीईओ बनाया गया है। वहीं 2013 बैच के IAS पीएस ध्रुव को ज्वाइंट सीईओ बनाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button