छत्तीसगढ़

सामने आया कार सेवा के दौरान अयोध्या का दुर्लभ फुटेज, मुलायम सिंह सरकार की पुलिस ने भांजी थी लाठियां

उस समय निजी टीवी चैनल अस्तित्व में नहीं थे, कोई चैनल था तो वह था दूरदर्शन, लेकिन दूरदर्शन पर भी सेंसर लगा दिया गया था

AINS NEWS 24X7… राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवक बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे थे जिन्हें रोकने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार की पुलिस का भरपूर उपयोग किया। कार सेवकों को राम मंदिर जाने से रोकने के लिए उन पर लाठियां बरसाई गई। पुलिस की बर्बरता के दुर्लभ दृश्य आज वायरल हो रहे हैं। उस समय निजी टीवी चैनल अस्तित्व में नहीं थे, कोई चैनल था तो वह था दूरदर्शन, लेकिन दूरदर्शन पर भी सेंसर लगा दिया गया था ताकि राम भक्त कार सेवकों पर हो रहे अत्याचार को देश की जनता देख ना पाए, लेकिन अब भगवान राम विराजमान हो गए हैं उन्होंने तो सब देखा ही होगा। कार सेवकों पर जो बर्बरता बरती गई उसके दुर्लभ दृश्य आज जनता के सामने हैं। जिन्होंने राम भक्तों को उनके पास जाने नहीं दिया आज वह कहां है यह किसी से छिपा नहीं है। मुलायम सिंह की सरकार ने बड़ी मात्रा में पुलिस बल को सिर्फ कार सेवकों को रोकने और उन पर लाठियां बरसाने के लिए तैनात कर दिया था ताकि ये कार सेवक भगवान राम के मंदिर तक ना पहुंच पाए। आप भी देखे वह दुर्लभ वीडियो….

 

 

Related Articles

Back to top button