मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में शान से लहराया तिरंगा, कॉलोनी वासीयों में बांटे गए सेव बूंदी
गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व कॉलोनी को तोरण पताकाओं से सजाया गया और सुबह गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

AINS NEWS 24X7…. मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक और सबके अग्रज मदन बघेल ने सपत्नीक ध्वजारोहण किया और कॉलोनी वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


इस मौके पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ और भारत माता की जय के नारे बुलंद किए गए। गणतंत्र दिवस के मौके पर मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिलता है खासकर बच्चों में,
इस वर्ष भी ध्वजारोहण के बाद बच्चों में बिस्कुट के पैकेट और सेव बूंदी का वितरण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में कॉलोनी के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व कॉलोनी को तोरण पताकाओं से सजाया गया और सुबह गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।




