‘सूर्योदय योजना’, देशभर के एक करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे, बिजली की कमी को दूर करना, और पर्यावरण को बचाना है उद्देश्य
बिजली बिल का खर्च देखें तो 5-6 साल बाद आपका बिल जीरो हो जाएगा, क्योंकि 5-6 साल में पूरी लागत निकल जाएगी

AINS NEWS 24X7…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिससे भारत को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने का कार्य होगा। इस घोषणा के तहत सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली ‘सूर्योदय योजना’ के जरिए देशभर के एक करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश को ऊर्जा स्वतंत्र बनाना, बिजली की कमी को दूर करना, और पर्यावरण को बचाना है।

सोलर पैनल लगाने का खर्चसोलर पैनल से बिजली प्रोड्यूस करने का खर्च पैनल के मॉड्यूल और इनवर्टर पर निर्भर करता है। 1 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने में 45 से 85 हजार रुपए तक का खर्च आता है। इसके अलावा बैटरी का खर्च होगा। इसी तरह 5 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर 2.25 से 3.25 लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है। हालांकि बिजली बिल का खर्च देखें तो 5-6 साल बाद आपका बिल जीरो हो जाएगा, क्योंकि 5-6 साल में पूरी लागत निकल जाएगी।




