छत्तीसगढ़

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नीलकंठ टेकाम, केशकाल विधायक टेकाम ने कहा परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाये

परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाये अच्छे अंको से पास होकर परिवार का नाम रौशन करे

AINS NEWS 24X7 फरसगांव राजमन नाग…… देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत देश के बच्चो से चर्चा की और पीएम से पूछा कि परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र घबराहट में गलती कर बैठते है और प्रश्न को ठीक से समझ नही पाते है और उनसे गलती हो जाती है, इससे कैसे बचा जा सकता है, जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि परीक्षा में कभी भीं घबराना नहीं है,जिन सवालों के जवाब आपको आते है उन्हे पहले हल करना है और शेष सवालों के लिए फिर आपके पास पर्याप्त समय बच जाता है, जिससे आप आराम से सवाल को समझकर उसे हल कर सकते है और ये सीख ना केवल परीक्षा में बल्कि आप जीवन में भी उनके काम आएगा । साथ ही केशकाल विधान सभा क्षेत्र में अनेक स्कूलों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

इस दौरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा फरसगांव नगर के आदर्श विद्यालय पहुंचकर बच्चों से मुलाक़ात की और नरेंद्र मोदी के द्वारा दिये गये वक्तव्य का अनुसरण किया और अपने उद्बोधन में बच्चों को संदेश देते हुये कहा की परीक्षा के अवसर पर समय बद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी करे और अपने जन्मदिन को जिस तरह उत्सव के रूप में मनाते है उसी तरह परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाये अच्छे अंको से पास होकर परिवार का नाम रौशन करे ।
शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण अंचल क्षेत्र के बच्चों में उत्साह दिख रहा है, परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्षद प्रशांत पात्र, पूर्व पार्षद राजेश सोना एवं जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण 400 से अधिक बच्चे हुए शामिल शिक्षक गण सहित मौजुद रहे ।

 

Related Articles

Back to top button