छत्तीसगढ़मनोरंजन

नई अभिनेत्री का हो रहा पदार्पण, नाम है पायल दास, फिल्म है तोर मया के चिन्हा

"झूलय आंखी आंखी मोती हर मांग के" में पायल दास को अभिनय करता देख दर्शकों ने उनके अभिनय की तारीफ की है

AINS NEWS 24X7…. आगामी 2 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तोर मया के चिन्हा में एक नई अभिनेत्री नजर आएंगी जिनका नाम है पायल दास। पायल को अपनी फिल्म तोर मया के चिन्हा को लेकर काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता कन्हैया पटनिहा के साथ अभिनय करके उन्हें काफी अच्छा लगा। कन्हैया जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं। पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान कन्हैया जी ने सभी को साथ लेकर चला और फिल्म की शूटिंग पूर्ण की।

कन्हैया फिल्म क्रिएशन और श्री जानकी स्टूडियो के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तोर मया के चिन्हा के गीतों और ट्रेलर में दर्शकों ने पायल दास को और उनके अभिनय को देख ही लिया है और उसे लेकर दर्शकों ने सकारात्मक कमेंट किए हैं और फिल्म की सफलता को लेकर बधाइयां भी दी हैं।

फिल्म का एक गीत “झूलय आंखी आंखी मोती हर मांग के” में पायल दास को अभिनय करता देख दर्शकों ने उनके अभिनय की तारीफ की है।

इस गीत में स्वर दिया है आरती सोनी और वैजयंती यादव ने। इस गीत में कन्हैया और पायल की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है।

 

Related Articles

Back to top button