इस खबर से हर कोई चौंक गया, एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन
मौत की खबर सबसे पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई

AINS NEWS 24X7….. एक्ट्रेस और मॉडल ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुवार रात उनका सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया. पूनम मैनेजर ने कहा, “कल रात उनका निधन हो गया.” उनकी मौत की खबर सबसे पहले उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई

पूनम की इंस्टा पोस्ट में लिखा गया,“आज की सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है.”
पूनम पांडे की पोस्ट में आगे लिखा, “उनके साथ संपर्क में जो भी रहा उसे प्यार और खुशी मिली. इस दुख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं.” पूनम की इस खबर से हर कोई चौंक गया है.
फैंस को उनके निधन पर विश्वास नहीं हो रहा है. पूनम ने कभी भी किसी के सामने पब्लिक या प्राइवेट स्पेस में अपने सर्वाइकल कैंसर का जिक्र नहीं किया था.



